
CIBIL Score क्या होता है और यह क्यों जरूरी है? जानिए CIBIL score कैसे बनता है, अच्छा CIBIL score कितना होना चाहिए और खराब CIBIL score को कैसे सुधारें।
CIBIL Score क्या होता है?
आज के समय में अगर आप लोन, क्रेडिट कार्ड या EMI पर कोई सामान खरीदना चाहते हैं, तो बैंक सबसे पहले आपका CIBIL Score चेक करता है। आसान शब्दों में कहें तो CIBIL Score आपकी वित्तीय साख (Financial Reputation) का एक नंबर होता है, जो यह बताता है कि आपने पहले लिया हुआ कर्ज समय पर चुकाया है या नहीं।
आइए जानते है :- दरअसल जब आप कभी लोन, क्रेडिट कार्ड या किसी भी तरह की EMI पर खरीदारी करना चाहते हैं तो बैंक आपको लोन पर कुछ भी देने से पहले आपका CIBIL Score देखता है। आसान शब्दों में कहें तो CIBIL Score आपकी वित्तीय साख (Financial Reputation) का नंबर है जो यह बताता है कि आपने पहले लिया हुआ कर्ज समय पर चुकाया है या नहीं।
भारत में यह स्कोर TransUnion CIBIL संस्था द्वारा दिया जाता है ।
CIBIL Score क्या होता है?
CIBIL Score 300 से 900 के बीच एक तीन अंकों का नंबर होता है।
लेकिन जिस व्यक्ति ने कभी कोई लोन या EMI पर कभी कुछ ना लिया हो उसका CIBIL Score -1 (माइनस एक) होता है
750 या उससे ऊपर का CIBIL Score सबसे अच्छा माना जाता है और जिस व्यक्ति का CIBIL Score 750 से ज्यादा होता है तो उसे कोई भी सामान या सुविधा को EMI पर लेने के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होती , ऐसे व्यक्ति को कभी कभी बैंक खुद लोन की पेशकश करते है ।
650 से 749 तक CIBIL Score को ठीक-ठाक माना जाता है और इतने Score पर लोन व EMI कुछ शर्तों के साथ मिलता है
600से 649 तक CIBIL Score कमजोर माना जाता है और इस CIBIL Score के साथ लोन पर उच्च ब्याज दर वसूली जा सकती है
300 से 599 तक CIBIL Score बहुत खराब माना जाता है और इस CIBIL Score की वजह से लोन स्वीकृत होने की संभावना बहुत कम होती हैं। अधिकांश लोन रिजेक्ट हो जाता हैं
CIBIL Score क्यों जरूरी है?
आज के समय में बैंक और NBFC बिना CIBIL स्कोर देखे लोन नहीं देते। आपका स्कोर तय करता है कि :
▪️आपको लोन मिलेगा या नहीं
▪️ब्याज दर (Interest Rate) कितनी होगी
▪️क्रेडिट कार्ड की लिमिट कितनी मिलेगी
▪️होम लोन / पर्सनल लोन की मंजूरी कितनी जल्दी होगी
अगर आपका स्कोर 750+ है तो आपको कम ब्याज दर पर Home Loan, Personal Loan, Car Loan आसानी से मिल सकता है ।
CIBIL Score कैसे बनता है?CIBIL Score कैसे बनता है?
आपका स्कोर 5 मुख्य बातों पर निर्भर करता है:
1️⃣ Payment History (35%)
आपने EMI या क्रेडिट कार्ड बिल समय पर भरा या नहीं।
2️⃣ Credit Utilization (30%)
आप अपनी कुल क्रेडिट लिमिट का कितना प्रतिशत इस्तेमाल कर रहे हैं।
30% से कम रखना बेहतर है।
3️⃣ Credit History Length (15%)
आपका क्रेडिट इतिहास कितने साल पुराना है।
4️⃣ Credit Mix (10%)
Secured (Home Loan) और Unsecured (Personal Loan) का संतुलन।
5️⃣Hard Enquiry (10%)
बार-बार लोन के लिए आवेदन करने से स्कोर घटता है।
CIBIL Score कैसे चेक करें? (CIBIL Score check Free में)
आप साल में एक बार फ्री में अपना स्कोर चेक कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट: TransUnion CIBIL
कुछ बैंक और फिनटेक ऐप भी फ्री स्कोर दिखाते हैं जिसके लिए पैन कार्ड और मोबाइल नंबर जरूरी होता है ।
CIBIL Score check करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अपनी डिटेल भरकर अपना CIBIL Score check कर सकते हैं ।
Low CIBIL Score होने पर क्या करें?
अगर आपका स्कोर 650 से कम है तो घबराने की जरूरत नहीं। इसे सुधारना संभव है।
सुधारने के तरीके:
✔ EMI और क्रेडिट कार्ड बिल समय पर भरें
✔ Credit utilization 30% से कम रखें
✔ पुराने क्रेडिट कार्ड बंद न करें
✔ बार-बार लोन आवेदन न करें
✔ छोटी FD के बदले Secured Credit Card लें
✔ बार-बार CIBIL Score check ना करें
इन स्टेप्स को यदि आप फॉलो करते हैं तो 3–6 महीनों में सुधार दिख सकता है।
CIBIL Score खराब होने के कारण
✔ EMI लेट भरना
✔ Settled Loan दिखना
✔Credit Card Default
✔ Multiple Loan Enquiries
✔ Loan Guarantor बनकर डिफॉल्ट होना जैसे कारण होते हैं
क्या बिना CIBIL Score के लोन मिल सकता है?
हाँ, लेकिन:
ब्याज दर ज्यादा होगी
NBFC या Instant Loan App से मिलेगा
छोटी राशि मिलेगी
CIBIL Report में क्या-क्या होता है?
आपका Personal Information
Loan Account Details
Credit Card Details
Payment History
Enquiry Details
अगर रिपोर्ट में गलती है तो आप ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं।
अच्छा CIBIL Score रखने के फायदे
✔ कम ब्याज दर
✔ जल्दी लोन अप्रूवल
✔ ज्यादा क्रेडिट लिमिट
✔ प्री-अप्रूव्ड ऑफर
✔ बिज़नेस लोन में आसानी
CIBIL Score और Business Loan
अगर आप बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं (जैसे Website, Affiliate Marketing, YouTube Channel), तो बैंक पहले आपका CIBIL Score देखेगा।
750+ स्कोर होने पर:
▪️Mudra Loan
▪️Business Loan
▪️Overdraft Facility
आसानी से मिल सकती है।
CIBIL Score से जुड़े आम सवाल (FAQ)
Q1: CIBIL Score कितने दिन में अपडेट होता है?
आमतौर पर 30–45 दिन में।
Q2: क्या CIBIL Score रोज चेक करने से घटता है?
Ans: नहीं, Soft Enquiry से स्कोर नहीं घटता।
Q3: शादी के बाद नाम बदलने से स्कोर पर असर पड़ता है?
Ans: नहीं, पैन कार्ड वही रहे तो कोई असर नहीं।
Q4: कितने स्कोर पर पर्सनल लोन मिल जाता है?
Ans: 700+ पर मिलने की संभावना ज्यादा रहती है।









