• Home
  • सरकारी योजना
  • प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी ) 2.0 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 2 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹2,000 करोड़ की बड़ी सौगात :- 
Image

प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी ) 2.0 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 2 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹2,000 करोड़ की बड़ी सौगात :- 

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण व शहरी ) एक महत्वपूर्ण योजना रही जिससे लाखों परिवारों के पक्के घर का सपना पूरा हो पाया । इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी की वर्चुअल उपस्थिति में 2 लाख से अधिक शहरी लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे ₹2,000 करोड़ से अधिक की अनुदान राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की गई।
इस अवसर पर लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र (Sanction Letter) का वितरण भी किया गया। यह पहल न केवल एक आवास प्रदान करती है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत नींव भी रखती है।

उत्तर प्रदेश में पीएम आवास योजना की उपलब्धि :-

उत्तर प्रदेश में अब तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 60 लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है। यह आंकड़ा बताता है कि सरकार का लक्ष्य “सबके लिए आवास” अब तेजी से साकार हो रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 का उद्देश्य है—

शहरी गरीबों को पक्का और सुरक्षित मकान उपलब्ध कराना

महिलाओं, दिव्यांगों और कमजोर वर्गों को प्राथमिकता

पारदर्शी व्यवस्था के तहत सीधा लाभ (DBT)

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 की पात्रता (Eligibility)
:-

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी:

आवेदक भारत का नागरिक हो

आवेदक या उसके परिवार के नाम देश में कहीं भी पक्का मकान न हो

परिवार की वार्षिक आय निम्न वर्गों में हो:
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): ₹3 लाख तक

LIG (निम्न आय वर्ग): ₹3 से ₹6 लाख
MIG-I: ₹6 से ₹12 लाख
MIG-II: ₹12 से ₹18 लाख

प्राथमिकता:
महिला आवेदक
दिव्यांग व्यक्ति
अनुसूचित जाति/जनजाति
विधवा एवं वरिष्ठ नागरिक

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के लिए आवेदन प्रक्रिया:-

योजना में आवेदन करना बेहद सरल और पारदर्शी है:
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ (PMAY-Urban Portal)

“Citizen Assessment” विकल्प पर क्लिक करें

आधार नंबर दर्ज कर सत्यापन करें

व्यक्तिगत जानकारी, आय विवरण और पता भरें

फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :

https://pmay-urban.gov.in

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
फॉर्म सबमिट करें और आवेदन संख्या सुरक्षित रखें

ऑफलाइन आवेदन
नगर निगम / नगर पालिका / CSC केंद्र पर जाकर
आवेदन फॉर्म भरकर जमा किया जा सकता है

आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड
आय प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
बैंक खाता विवरण
पासपोर्ट साइज फोटो

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सबसे भरोसेमंद और प्रभावी आवास योजना बनकर उभरी है। उत्तर प्रदेश में ₹2,000 करोड़ की यह सहायता राशि लाखों परिवारों के जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा लेकर आई है।
यह योजना केवल मकान नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, सामाजिक सुरक्षा और भविष्य की मजबूती का आधार है। सभी लाभार्थियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई।

Releated Posts

​UP Free Tablet Smartphone Yojana 2026

​UP Free Tablet Smartphone Yojana 2026: उत्तर प्रदेश फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना, जानें कैसे मिलेगा लाभ और समझे…

ByByNeeraj Kumar Apr 17, 2026

Delhi Pink Saheli Smart Card 2026 :पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड सहेली स्मार्ट कार्ड: दिल्ली की महिलाओं के लिए 5 बड़ी शानदार सुविधाएं

दिल्ली की महिलाओं के लिए 2 मार्च 2026 का दिन एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होने वाला…

ByByNeeraj Kumar Mar 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *