
राजपाल यादव तिहाड़ जेल मामला: 7 चौंकाने वाले सच – सफलता से कर्ज और सजा तक की दर्दनाक कहानी
राजपाल यादव तिहाड़ जेल मामला जानिए विस्तार से। कैसे एक सफल कॉमेडी स्टार सफलता की ऊंचाइयों से गिरकर भारी कर्ज, कानूनी संकट और तिहाड़ जेल तक पहुंच गए। पढ़ें 7 चौंकाने वाले सच।
भारतीय सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में किसान परिवार में जन्मे राजपाल यादव का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। राजपाल यादव कैसे एक छोटे शहर से निकलकर बॉलीवुड में कॉमेडी के किंग बने , और फिर आर्थिक संकट में फंसना जिस वजह से राजपाल यादव आज तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं ।
आइए जानते हैं Rajpal Yadav के जीवन का पूरा सफर और क्यों कॉमेडी किंग कहे जाने वाले राजपाल यादव को जेल जाना पड़ा :-

शुरुआती संघर्ष:
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जन्मे राजपाल यादव का सपना बचपन से ही अभिनय था। जिसको पूरा करने के लिए उन्होंने पहले लखनऊ की “भारतेंदु नाट्य एकेडमी” (Bharatendu Natya Academy) से प्रशिक्षण लिया और बाद में दिल्ली के प्रतिष्ठित “नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा “National School of Drama से अभिनय की पढ़ाई पूरी की।
अभिनय की दुनिया में राजपाल यादव का डेब्यू 90 के दशक में दूरदर्शन के शो मुंगेरी के भाई नौरंगी लाल से हुआ। 1999 में उन्होंने फिल्म “दिल क्या करे” से बॉलीवुड में कदम रखा। राजपाल यादव को शुरुआत में छोटे किरदार मिले, लेकिन धीरे धीरे उनका अभिनय अलग नजर आने लगा था ।
कॉमेडी किंग बनने का दौर (2000–2010):-
साल 2000 की फिल्म ” जंगल “Jungle उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बनी। जिसमें विलेन ‘सिप्पा’ के किरदार ने उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड दिलाया। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी को अपनी पहचान बना लिया।
उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में यादगार भूमिकाएँ निभाईं जिनमें
Hungama
Chup Chup Ke
Bhool Bhulaiyaa
Dhol
Phir Hera Pheri
जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल थी ।
अक्षय कुमार के साथ आई फिल्म “भूल भुलैया” में उनका “छोटे पंडित” का किरदार आज भी ट्रेंडिंग मीम का हिस्सा है। इस दौर में अब तक राजपाल यादव बॉलीवुड के भरोसेमंद कॉमेडी कलाकार बन चुके थे।
निर्देशन का सपना और आर्थिक गिरावट:-
फिल्मों में सफलता के बाद राजपाल यादव ने फिल्म निर्देशक बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए माता पिता के नाम पर “नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट” फिल्म प्रोड्यूसर कंपनी बनाई ।
अभिनय के साथ-साथ निर्देशन में उतरने के साथ ही राजपाल यादव की जिंदगी में मुश्किलें शुरू हो गई । आइए इनको क्रमवार देखते है :-
पहलीफिल्म ‘अता पता लापता’: साल 2010 में उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए दिल्ली के व्यवसायी एम.जी. अग्रवाल (मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड) से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया।
इस फिल्म में एम. जी. अग्रवाल अपने बेटे को लीड भूमिका में रखना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ ।
बॉक्स ऑफिस विफलता: फिल्म 2012 में रिलीज हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। फिल्म फ्लॉप होने के साथ राजपाल यादव का वित्तीय संकट और कर्ज न चुका पाने का सिलसिला शुरू हुआ। साल 2013 से 2024 के बीच
कर्ज चुकाने के लिए राजपाल ने जो चेक दिए थे, वे बाउंस होने लगे। मामला अदालत तक पहुँच गया।
झूठा हलफनामा (2013): 2013 में अदालत में झूठा हलफनामा पेश करने और अपनी पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर करने के कारण उन्हें 10 दिन की सजा हुई थी, जिसमें से उन्होंने 4 दिन जेल में बिताए थे।
दोषी करार (2018): 2018 में चेक बाउंस के सात मामलों में उन्हें दोषी पाया गया और 3 महीने की जेल की सजा दी गई।
इन कानूनी लड़ाइयों ने उनके करियर और छवि दोनों को नुकसान पहुँचाया। काम कम होने लगा, और आर्थिक दबाव और बढ़ता गया

2026: तिहाड़ जेल में सरेंडर
फरवरी 2026 में अदालत ने अंतिम फैसला सुनाया। बढ़ते ब्याज के साथ कर्ज लगभग ₹9 करोड़ पहुँच चुका था। राहत की अपील खारिज होने के बाद राजपाल यादव ने दिल्ली की Tihar Jail में सरेंडर कर दिया। उन्हें छह महीने की सजा काटनी पड़ रही है।
यह घटना बॉलीवुड के लिए एक बड़ा झटका थी — एक ऐसा कलाकार जिसने करोड़ों लोगों को हँसाया, वह खुद कानूनी संकट में फँस गया।
सीख: सफलता के साथ वित्तीय समझ भी जरूरी
राजपाल यादव की कहानी सिर्फ एक अभिनेता की नहीं, बल्कि वित्तीय अनुशासन की भी कहानी है। मनोरंजन जगत में सफलता क्षणिक हो सकती है, लेकिन गलत निवेश और कर्ज लंबे समय तक पीछा नहीं छोड़ते।
उनकी यात्रा हमें सिखाती है:
करियर के साथ वित्तीय योजना जरूरी है
बड़े प्रोजेक्ट से पहले जोखिम समझना चाहिए
कानूनी मामलों को हल्के में नहीं लेना चाहिए
राजपाल यादव आज भी भारतीय दर्शकों के दिल में बसे हुए हैं। उम्मीद की जा रही है कि जेल से बाहर आने के बाद वे फिर से मजबूत वापसी करेंगे। उनकी कहानी संघर्ष, गिरावट और संभावित पुनर्जन्म की कहानी है — बिल्कुल एक बॉलीवुड फिल्म की तरह।







